Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon

Ram Mandir Live : अयोध्या राम मंदिर में नमाज़ पढ़ने की कोशिश, सुरक्षा एजेंसियों ने 55 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया

Ram Mandir Live : अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज कर दी है। रोज़ाना लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले इस हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में एक व्यक्ति द्वारा नमाज़ पढ़ने की कोशिश किए जाने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, खुफिया एजेंसियां और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और मंदिर परिसर से लेकर आने-जाने के रास्तों तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कैसे सामने आया मामला


Ram Mandir Live जानकारी के अनुसार, अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने नमाज़ पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उस पर निगरानी रखी गई। जैसे ही उसने नमाज़ पढ़ने की मुद्रा अपनाई, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम अबु अहमद शेख बताया और खुद को कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया। इसके बाद उसे मंदिर परिसर में बने पुलिस कंट्रोल रूम में ले जाकर पूछताछ शुरू की गई।

यह भी पढ़े : Ladki Bahin Yojana Payment Update : 31वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर, ₹1500 की राशि इस दिन आएगी खातों में, पूरी जानकारी पढ़ें

Ram Mandir Live

गेट D1 से की थी एंट्री


Ram Mandir Live प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अबु अहमद शेख राम मंदिर के गेट D1 से परिसर में दाखिल हुआ था। बताया जा रहा है कि मंदिर में प्रवेश के दौरान केवल चेकिंग होती है, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र की जांच नहीं की जाती। इसी प्रक्रिया का लाभ उठाकर वह परिसर के भीतर पहुंचा और सीता रसोई के पास नमाज़ पढ़ने के लिए बैठ गया, जो मुख्य मंदिर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे


Ram Mandir Live एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी के पास से आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसके बयान के आधार पर विभिन्न एजेंसियां वेरिफिकेशन में जुटी हुई हैं। राम मंदिर मार्ग, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अयोध्या कैसे पहुंचा और किन-किन स्थानों पर गया। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश आया और फिर अयोध्या पहुंचा। हालांकि, इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

यह भी पढ़े : सीकर : खाटूश्यामजी, खंडेला व नीमकाथाना सहित कई मार्ग होंगे चौड़े और फोरलेन, जिले में सड़क विकास को लेकर बड़ा फैसला

मौके पर मचा हंगामा, नारेबाज़ी की भी सूचना


Ram Mandir Live प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका तो उसने नारेबाज़ी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है।

रोज़ लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं राम मंदिर


Ram Mandir Live गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर को लेकर लगातार मिल रही धमकियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है। इन्हीं हालातों को देखते हुए सरकार ने मंदिर की सुरक्षा में एनएसजी की यूनिट तैनात करने का फैसला भी लिया है।

एक ही व्यक्ति हिरासत में, शुरुआती सूचना निकली गलत


Ram Mandir Live शुरुआत में मंदिर कैंपस से तीन लोगों को पकड़े जाने की सूचना सामने आई थी, लेकिन बाद में एसएसपी गौरव ग्रोवर ने स्पष्ट किया कि हिरासत में सिर्फ एक ही व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि वह मंदिर परिसर में नमाज़ पढ़ने का प्रयास कर रहा था, जिसे सुरक्षा गार्ड ने समय रहते पकड़ लिया।

Ram Mandir Live फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Comment